सांदीपनि विद्यालय बदरा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता, 9 स्कूलों के 81 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

---Advertisement---

सांदीपनि विद्यालय बदरा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता, 9 स्कूलों के 81 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

जमुना कोतमा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 24 सितंबर को सांदीपनि विद्यालय बदरा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 9 विद्यालयों के 81 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बदरा के सरपंच शिवभान सिंह रहे। इस अवसर पर जनपद सदस्य दुर्गा पटेल, लाल बहादुर साहू, केदार चंद्र, चंद्रावती भारती, प्रेमलाल यादव, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, जिला महामंत्री अजय यादव, पाषाण नगर पालिका उपाध्यक्ष अमन पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह, पकरिया सरपंच संतोष चौरसिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके वर्मा नोडल अधिकारी तथा राजमणि पांडे विकासखंड स्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केंद्र अनूपपुर सहायक नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य भगवेंद्र सिंह सहित शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सामाजिक सरोकारों और सेवा संकल्प अभियान से जुड़े विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment