सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बरगवां-अमलाई के विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---

सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बरगवां-अमलाई के विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित

रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के साथ मनाया गया अपार दिवस, सीएमओ शिवांगी सिंह बघेल की रही सहभागिता

अनूपपुर । जिले के नगर परिषद बरगवां-अमलाई क्षेत्र में “सेवा ही संकल्प” अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल बरगवां एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवहरा में विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही विद्यालय में अपार दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद की मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्रीमती शिवांगी सिंह बघेल एवं उपयंत्री श्रीमती अंजनी प्रजापति की उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली एवं चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक संदेशों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया, जबकि निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए

कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नगर परिषद के अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में नगर परिषद बरगवां अमलाई के मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्रीमती शिवांगी सिंह बघेल ने विद्यालयों के बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 23, 2026

September 23, 2026

September 23, 2026

September 23, 2026

September 23, 2026

September 23, 2026

Leave a Comment