साइकिल के साथ बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

---Advertisement---

साइकिल के साथ बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

खोंगापानी में विधायक रेणुका सिंह ने छात्राओं को बांटी निःशुल्क साइकिलें

एमसीबी। नगर पंचायत खोंगापानी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार का दिन कक्षा 9वीं की छात्राओं के लिये खास रहा। विद्यालय पहुंचीं छात्राओं को जब निःशुल्क साइकिलें मिलीं तो उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए उनकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

साइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि किसी बेटी के लिये विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता आसान होना उसके शिक्षा के अधिकार को मजबूत करता है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य यही है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित ना हो। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे नियमित विद्यालय आयें, पूरे मन से पढ़ाई करें और जीवन में अपने लिये बड़े लक्ष्य निर्धारित करें।
उन्होंने कहा कि बेटियां आज शिक्षा के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आने वाले समय में यही बेटियां परिवार, समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसलिये बेटियों को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है

विधायक ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का आग्रह किया वहीं अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में रुचि लेने और उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करने की अपील की।

छात्राओं ने कहा – अब स्कूल पहुंचना होगा आसान

साइकिल मिलने के बाद छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यालय आने जाने में होने वाली परेशानी कम होगी। साइकिल से समय की बचत होगी और पढ़ाई के लिये अधिक समय मिल सकेगा। अभिभावकों ने भी इस पहल को बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता रामा यादव, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता, प्रदीप वर्मा, भाजपा हसदेव मंडल अध्यक्ष बबीता सिंह, मंडल महामंत्री भगवान दास, जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं, अभिभावकगण सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

Leave a Comment