न्यूज़ोन इंडिया कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया
दीप प्रज्ज्वलन, उपलब्धियों पर चर्चा, गीत प्रस्तुति के साथ शुभकामनाए
अनूपपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर न्यूज़ोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से संबद्ध टोरेंट समूह के कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। गीत प्रस्तुति के बाद सामूहिक रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से संबंधित शुभकामना संदेश वाला आकर्षक फ्लैक्स लगाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन को गरिमापूर्ण बनाया।
इस अवसर पर श्री सुशील कांत मिश्रा जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना कीकार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी श्री सुधाकर पांडेय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल, नेतृत्व और उपलब्धियों को समर्पित गीत प्रस्तुत किया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण बना रहाकार्यक्रम में श्री सुशील कांत मिश्रा, श्री चरणजीत सिंह, श्री ओ.पी. नैनवाल, श्री सुधाकर पांडेय, श्री धीरज सिंह सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से कार्यस्थल पर सामूहिक सहभागिता, आपसी समन्वय और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
न्यूज़ोन इंडिया कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Friday, September 18, 2026 3:37 AM



































































