अंबिकापुर में सियासी जमावड़े के बीच पूर्व सीएम से मिले हाफिज मेमन और स्वप्निल सिन्हा, यूथ कांग्रेस चुनाव पर हुई चर्चा

---Advertisement---

अंबिकापुर में सियासी जमावड़े के बीच पूर्व सीएम से मिले हाफिज मेमन और स्वप्निल सिन्हा, यूथ कांग्रेस चुनाव पर हुई चर्चा

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के बीच पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला प्रवक्ता की भूपेश बघेल से मुलाकात ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव के बीच सरगुजा संभाग में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। अंबिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के बीच कांग्रेस नेताओं की मुलाकातों और बैठकों ने भी संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
इसी क्रम में एमसीबी जिला युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन और जिला प्रवक्ता एवं पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने अंबिकापुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। यह मुलाकात दानिश रफीक के निवास पर हुई जहां युवा नेता शिवम सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान वर्तमान में चल रही युवक कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया, मतदान और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

चुनावी मतदान के बीच मुलाकात बनी चर्चा का विषय

युवक कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव की मतदान प्रक्रिया के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाएं तेज हैं। बैठक में संगठन की जमीनी स्थिति और चुनाव से जुड़े फीडबैक पर चर्चा होने की बात सामने आई है। खास बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कीं जिसके बाद अंबिकापुर से लेकर एमसीबी तक राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा होने लगी।

प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी नजरें

छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्येंद्र चेलक और शैलेन्द्र बंजारे प्रमुख दावेदारों के रूप में चुनाव मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया के बीच दोनों पक्षों से जुड़े नेताओं और समर्थकों की सक्रियता भी सामने आ रही है।
अंबिकापुर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर और इसी दौरान युवा कांग्रेस से जुड़े नेताओं की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अब निगाहें मतदान प्रक्रिया पूरी होने और चुनाव परिणाम सामने आने पर टिकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment