वंदना शिक्षा निकेतन में विद्यालय निर्वाचन संपन्न, राजेश यादव हेड बॉय और नजराना खान बनीं हेड गर्ल

---Advertisement---

वंदना शिक्षा निकेतन में विद्यालय निर्वाचन संपन्न, राजेश यादव हेड बॉय और नजराना खान बनीं हेड गर्ल

जनकपुर। वंदना शिक्षा निकेतन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल जनकपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये विद्यालय निर्वाचन उत्साहपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर विभिन्न नेतृत्व पदों के लिये अपने प्रतिनिधियों का चयन किया

विद्यालय निर्वाचन का आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से किया गया। मतदान प्रक्रिया को विद्यालय स्तर पर पूरी तरह व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संपन्न कराया गया। निर्वाचन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे विद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता का माहौल बना रहा

निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद राजेश यादव को हेड बॉय और नजराना खान को हेड गर्ल चुना गया वहीं अहम सिंह को वाइस हेड बॉय और अन्वेषा सिंह को वाइस हेड गर्ल के पद की जिम्मेदारी मिली।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन, एकता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

विद्यालय के शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिये प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच इस तरह की गतिविधियों का आयोजन उन्हें नेतृत्व और जिम्मेदारी का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है तथा भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होने में सहायक होता है

विद्यालय निर्वाचन के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में नेतृत्व को लेकर उत्साह के साथ साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति समझ और जिम्मेदारी की भावना भी देखने को मिली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment