राजनगर पहुंचने पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

---Advertisement---

राजनगर पहुंचने पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

प्रेमचंद यादव बोले—कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा अनूपपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेमचंद यादव (राजू) एवं महामंत्री शिवरतन वर्मा के प्रथम राजनगर मंडल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी एवं नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनगर मंडल सहित पूरे जिले के कर्मठ कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूत बनाने तथा नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजनगर मंडल के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment