कांग्रेस के सदस्यता अभियान में गीतिका चंदेल की सक्रियता बनी चर्चा का विषय

---Advertisement---

कांग्रेस के सदस्यता अभियान में गीतिका चंदेल की सक्रियता बनी चर्चा का विषय

कम उम्र में लड़ चुकी हैं पार्षद का चुनाव, हार के अनुभव से सीख लेकर अब युवाओं को जोड़ने में जुटी

मनेन्द्रगढ़। युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान में इन दिनों मनेन्द्रगढ़ की युवा नेत्री गीतिका चंदेल की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। कम उम्र में ही राजनीतिक मैदान में कदम रखने वाली गीतिका चंदेल पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। हालांकि अनुभव की कमी के कारण उन्हें उस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बल्कि सीख के रूप में लिया और लगातार राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय बनी रहीं।
अब युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान में गीतिका चंदेल पूरी मेहनत के साथ युवाओं के बीच पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन सुबह करीब 8 बजे घर से निकलकर लगभग 10 घंटे तक अलग अलग क्षेत्रों में युवाओं से मुलाकात करती हैं। इस दौरान वह युवाओं से सीधे संवाद कर कांग्रेस की विचारधारा और युवा कांग्रेस के उद्देश्यों की जानकारी साझा कर रही हैं और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जुड़ने के लिये प्रेरित कर रही हैं।

30 अगस्त से 29 सितंबर तक चलेगा ऑनलाइन सदस्यता अभियान

युवा कांग्रेस का ऑनलाइन सदस्यता अभियान 30 अगस्त से 29 सितंबर तक चल रहा है। इस अभियान के माध्यम से 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवाओं को युवा कांग्रेस की सदस्यता से जोड़ा जा रहा है।
गीतिका चंदेल की सक्रियता का असर खासतौर पर युवा वर्ग और युवतियों के बीच भी देखने को मिल रहा है। लगातार युवाओं से संपर्क और संवाद के माध्यम से वह उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। कई युवा लड़कियां भी उनके संपर्क और अभियान से प्रभावित होकर युवा कांग्रेस की सदस्यता लेने में रुचि दिखा रही हैं। कम उम्र में चुनाव लड़ने से लेकर हार के अनुभव को सीख में बदलने और अब लगातार युवाओं के बीच सक्रिय रहने तक गीतिका चंदेल की राजनीतिक यात्रा मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सुबह से शाम तक युवाओं के बीच पहुंचकर सदस्यता अभियान को गति देने की उनकी कोशिश युवा कांग्रेस के अभियान को मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में नई मजबूती दे रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment