नन्हे कान्हा-राधा की मनमोहक छटा से सजा वंदना शिशु शिक्षा निकेतन
मनेन्द्रगढ़/जनकपुर। वंदना शिशु शिक्षा निकेतन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल जनकपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण के बीच मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय परिसर नन्हे कान्हा और राधा की मनमोहक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों से जीवंत नजर आया
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की वेशभूषा धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मासूम अदाओं और पारंपरिक परिधानों ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और रंग भर दिया।
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और संगीत की धुन पर जमकर आनंद लिया। मटकी फोड़ के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा विद्यालय परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठ
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भारतीय पर्व और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के परिचायक हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने के साथ उनमें सामूहिकता, उत्साह और रचनात्मकता की भावना विकसित करना है
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने मिलकर जन्माष्टमी पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन में विद्यालय परिवार का उत्साह देखते ही बना

































































