ब्लैक फिल्म लगाकर सड़क पर निकली कार, लापरवाह ड्राइविंग भी पड़ी भारी
बैकुंठपुर पुलिस ने लगाया 4,300 रुपये का जुर्माना

बैकुंठपुर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर बैकुंठपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देश पर चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के मामले में कार्यवाही करते हुए 4,300 रुपये का समन शुल्क वसूला
पुलिस के अनुसार वर्ना कार क्रमांक CG 12 AW 1706 को चालक अभिषेक कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी प्रेमाबाग बैकुंठपुर चला रहा था। जांच के दौरान कार के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी मिली। इसके साथ ही चालक द्वारा वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाना भी पाया गया।
मामले में पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 100, 50/177 एवं 184 के तहत चालानी कार्यवाही की और कुल 4,300 रुपये का समन शुल्क वसूल किया।
नियम तोड़े तो होगी कार्यवाही
बैकुंठपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल ना करें। पुलिस ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से भी बचने की अपील की है
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही का अभियान आगे भी जारी रहेगा


































































