बच्चों संग जन्मदिन मनाकर सुमिता शर्मा ने दिया सामाजिक सरोकार का संदेश

---Advertisement---

बच्चों संग जन्मदिन मनाकर सुमिता शर्मा ने दिया सामाजिक सरोकार का संदेश

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ किया भोजन, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

राजनगर/अनूपपुर। अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष सुमिता शर्मा ने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 155, डूमर कछार परियोजना, अनूपपुर में बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।

जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधरोपण कर सुमिता शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर केवल उत्सव और व्यक्तिगत खुशियों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इन्हें समाज, बच्चों और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के अवसर के रूप में मनाया जाना चाहिए।

बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

सुमिता शर्मा के जन्मदिन पर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बच्चों के बीच बैठकर भोजन करने और उनके साथ आत्मीय समय बिताने का दृश्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस पहल ने बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, पर्यवेक्षक सीमा सिंह, डीटी कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीना सिंह एवं अमृता पाठक, सहायिका मीरा, समाजसेवी प्रमोद सिंह, हरिशंकर दुबे, अजीत श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, राहुल जायसवाल, कृष्णा तिवारी, साहिल एवं हशनेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सुमिता शर्मा द्वारा जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करने और पौधरोपण करने की पहल सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा बाल संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण बनी। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि किसी विशेष दिन की खुशी को समाज और प्रकृति के हित में किए गए कार्यों से जोड़कर उसे अधिक सार्थक बनाया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment