मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, 1.20 लाख का माल बरामद

---Advertisement---

मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, 1.20 लाख का माल बरामद

टीन शेड उखाड़कर दुकान में घुसा था आरोपी, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

वेंकटनगर। ग्राम सिंघौरा स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए मोबाइल, ब्लूटूथ बड्स, नेकबैंड, चार्जर सहित करीब 1.20 लाख रुपये का सामान और 415 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को सिंघौरा निवासी रावेन्द्र गुप्ता ने चौकी वेंकटनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह दुकान खोलने पर पीछे का दरवाजा खुला मिला। दुकान के पीछे लगा टीन शेड भी उखड़ा हुआ था। जांच करने पर दुकान से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, ब्लूटूथ बड्स, नेकबैंड, चार्जर, केबल और नकदी गायब मिली। शिकायत पर अपराध क्रमांक 295/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही राजा शंकर शाह परस्ते (19), निवासी कपरिया, थाना जैतहरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने सिंघौरा स्थित मोबाइल दुकान में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने चोरी का सामान अपने घर के कमरे में झोले में रखे होने की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर LAVA और ACER के एक-एक मोबाइल, POCO के तीन मोबाइल, itel का एक मोबाइल, सात ब्लूटूथ बड्स, पांच चार्जर एडाप्टर व केबल, नौ नेकबैंड ब्लूटूथ हेडफोन तथा 415 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।

कार्रवाई चौकी प्रभारी वेंकटनगर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सुरेश कुमार अहिरवार, बलराम सिंह पैकरा, विजय टाटू, राजेंद्र अहिरवार और पंकज मिश्रा का सहयोग रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment