वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की माता जी का निधन
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। मध्यप्रदेश शासन के राज्यस्तरीय स्वतंत्र पत्रकार, धार प्रेस क्लब अध्यक्ष, जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य, भाजपा के पूर्व संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की माताजी व स्वर्गीय सत्य प्रकाश त्रिपाठी की धर्मपत्नी किशोरी देवी का कल स्वर्गवास हो गया।
श्रीमती त्रिपाठी कुछ दिनों से अस्वस्थ थी उनकी अंतिम यात्रा निज निवास हरजी फलिया रासमंडल से निकली जिसमे शहर और आसपास के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। किशोरी देवी त्रिपाठी के निधन पर प्रेस क्लब सहित जिले भर के पत्रकारों सामाजिक राजनीतिक संगठनों व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक बैठक शनिवार 29 अगस्त को श्री अग्रसेन धर्मशाला धान मंडी में 4 से 5 रखी गई है।

































































