बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाकर पवन चीनी ने पेश की भाईचारे की मिसाल

---Advertisement---

बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाकर पवन चीनी ने पेश की भाईचारे की मिसाल

500 से अधिक बहनों से बंधवाई राखी, उपहार व नगद लिफाफा देकर बढ़ाया बहनों का मान

अनूपपुर। नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी अपने सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उन्होंने भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के इस त्योहार को कुछ अलग अंदाज में मनाते हुए नगर परिषद के विभिन्न वार्डों की 500 से अधिक बहनों से राखी बंधवाई। पवन चीनी ने अपने वार्ड के पुरानी शंकर मंदिर, बसंतपुर दफाई सहित नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बहनों को उपहार के साथ नगद लिफाफा भेंट कर उनका सम्मान बढ़ाया

उनके इस प्रयास से रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सरोकार और भाईचारे की भावना से और भी खास बन गया। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने पवन चीनी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों का कहना था कि पवन चीनी केवल एक पार्षद नहीं, बल्कि लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले भाई के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वे बिना किसी स्वार्थ के लगातार लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं।बहनों ने कहा कि “ऐसा भाई हर किसी को मिले, जो अपनी परवाह किए बिना लोगों की सेवा में लगा रहे।” उन्होंने पवन चीनी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे इसी तरह हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहें और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें

रक्षाबंधन के अवसर पर पवन चीनी द्वारा किए गए इस आयोजन ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment