भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश लेकर निकली बाइक रैली

---Advertisement---

भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश लेकर निकली बाइक रैली

हुसैनी यंग कमेटी नार्थ झगराखाण्ड के तत्वावधान में हुआ आयोजन

मनेन्द्रगढ़/झगराखाण्ड। हुसैनी यंग कमेटी नार्थ झगराखाण्ड के तत्वावधान में झगराखाण्ड क्षेत्र में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवाओं सहित स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में उत्साह और एकजुटता का परिचय दिया

बाइक रैली झगराखाण्ड से प्रारंभ होकर लेदरी होते हुए मनेन्द्रगढ़ के खेड़िया चौराहा पहुंची। रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अनुशासन बनाये रखते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया

आयोजन की अध्यक्षता जनाब असलम अली और जनाब अरसद अंसारी ने की। दोनों के नेतृत्व में रैली का व्यवस्थित संचालन किया गया। क्षेत्र के युवाओं की बड़ी भागीदारी के चलते पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
हुसैनी यंग कमेटी नार्थ झगराखाण्ड के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना तथा क्षेत्र में एकजुटता का वातावरण तैयार करना है

रैली के सफल आयोजन के बाद कमेटी की ओर से सभी प्रतिभागियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के दौरान युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment