मधुबन क्लब में 27 को मनेगा सावन उत्सव
नगर की महिलाएं होंगी शामिल
राजनगर
नगर परिषद बंनगवा राजनगर द्वारा नगर की महिलाओं के अंदर छुपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए 27 अगस्त को मधुबन क्लब राजनगर में सावन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रचार प्रसार को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम लखन पनिका एवं अध्यक्ष यशवंत सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया उन्होंने बताया कि सावन के माह में संभ्रांत एवं आधिकारिक वर्ग की महिलाएं विभिन्न आयोजन में हिस्सा लेती है लेकिन हमारे नगर की महिलाएं इनसे दूर रहती है जिनसे इनकी अंदर छुपी प्रतिभा सामने नहीं आ पाती जिसे लेकर नगर के कई महिलाओं द्वारा इस प्रकार का आयोजन करने की बात परिषद के सामने रखी गई थी जिस पर नगर परिषद राजनगर द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए 27 अगस्त को सावन उत्सव के नाम से मनाने का निर्णय लिया गया है जो लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बिजुरी अर्चना जायसवाल के मुख्य अतिथि में संपन्न होगा। जिसमें नगर की सभी महिलाएं आमंत्रित है जो इस उत्सव में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार सकती है
इस उत्सव में गीत, संगीत नाच गाना सहित कई विधाओं का आयोजन परिषद द्वारा किया जाएगा जिसमें जिस विधा में महिलाएं शामिल होना जाती है उसे वविधा में भाग लेकर महिलाएं अपने प्रतिभा को प्रस्तुत कर सकती है। इस उत्सव में सभी विधाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा तो भाग लेने वाले सभी महिलाओं को पारितोषिक के रूप में सम्मानित किया जाएगा
यह उत्सव पूरी तरह से महिलाओं के लिए है जिसमें नगर परिषद राजनगर की महिलाएं ही भाग ले सकती है
जिन महिलाओं को उत्सव में हिस्सा लेना है वह अपने वार्ड पार्षद से संपर्क कर अपना नाम दर्ज कर सकती है



























































