नशे में ड्राइविंग और नाबालिगों के वाहन चलाने पर एमसीबी पुलिस की सख्ती

---Advertisement---

नशे में ड्राइविंग और नाबालिगों के वाहन चलाने पर एमसीबी पुलिस की सख्ती

न्यायालय से वाहन चालकों पर जुर्माने की भी तैयारी

एमसीबी। सड़क सुरक्षा को लेकर एमसीबी पुलिस ने अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में यातायात जागरूकता अभियान के साथ साथ लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों और नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की नजर है

अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई। थाना सिटी कोतवाली थाना मनेन्द्रगढ़ में 3, चिरमिरी में 2 और जनकपुर में 2 सहित कुल 7 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। ऐसे मामलों में वाहन जब्त कर संबंधित चालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है जहां 10 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसी तरह नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई है। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में 4, खड़गवां में 4, जनकपुर में 2 और झगराखाण्ड में 1 सहित कुल 11 प्रकरणों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। नाबालिग वाहन चालकों के दुपहिया वाहन जब्त कर उनके अभिभावकों अथवा वाहन मालिकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है जिसमें 25 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब के नशे में वाहन चलाना ना केवल चालक बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिये भी गंभीर खतरा है वहीं नाबालिगों को वाहन सौंपना भी सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ाता है। ऐसे मामलों में कार्यवाही के साथ अभिभावकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में यातायात जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन ना चलायें। नाबालिग बच्चों को वाहन ना दें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। एमसीबी पुलिस का कहना है कि कार्यवाही का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment