उप सरपंच संघ के अध्यक्ष ने थाना प्रभारी से की अभद्रता बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

---Advertisement---

उप सरपंच संघ के अध्यक्ष ने थाना प्रभारी से की अभद्रता

बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अनूपपुर। मंगलवार को कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी कोतमा रत्नामबर शुक्ला के साथ कोतमा उपसरपंच संघ अध्यक्ष रोहित कुमार जायसवाल के द्वारा अभद्रता किए जाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। ऑडियो में आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी का जवाब नहीं मिलने और फोन नहीं उठाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। जिसमें ऑफ सरपंच संघ के अध्यक्ष थाना प्रभारी से काफी गुस्से भरे लहजे में अभद्रतापूर्वक बात करते हुए सुनाई पड़ रहा है।
ऑडियो में रोहित जायसवाल थाना प्रभारी को आर टी आई जवाब नहीं देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। साथ ही फोन उठाना ही पड़ेगा, जैसी बात भी कही गई है।
वहीं थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2025 में संबंधित व्यक्ति गोहन्ड्रा गांव निवासी एक फरियादी को लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने आया था। शिकायत संदिग्ध लगने पर पुलिस ने फरियादी से अलग पूछताछ की, जिसमें शिकायत फर्जी पाई गई। मामले की जांच भी कराई गई थी।
थाना प्रभारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने आरटीआई के तहत घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जानकारी मांगी थी। मामले से संबंधित जानकारी और सीसीटीवी फुटेज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद पिछले कुछ माह में संबंधित व्यक्ति द्वारा तीन-चार बार रात के समय फोन किया गया। बातचीत के दौरान उसके नशे में होने का प्रतीत होना भी बताया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment