रेल मंडल प्रबंधक को अनूपपुर जिला विकास मंच के नेतृत्व में सुविधाओं के विस्तार को लेकर दिया ज्ञापन
रेल मंडल प्रबंधक ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
अनूपपुर । बिलासपुर रेल मंडल प्रबंधक राकेश रंजन का शहडोल से सड़क मार्ग द्वारा अमृत भारत स्टेशन अनूपपुर आगमन हुआ।जहां पर उन्होंने जिला विकास मंच के संयोजक वासुदेव चटर्जी एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकार चैतन्य मिश्रा,अरविंद बियानी से सौजन्य भेंट की एवं लगभग 1 घंटे अनूपपुर जंक्शन स्टेशन की सुविधाओं को लेकर विस्तार से बातचीत की एवं अपने स्तर की मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया
साथ ही दूसरे फेस पर अनूपपुर जंक्शन स्टेशन पर होने वाली कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है उसे वह पूरा करने का वचन देते हैं।
जिला विकास मंच के संयोजक वासुदेव चटर्जी एडवोकेट ने जो ज्ञापन दिया है उसमें लेख किया है कि
दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर जोनल मुख्यालय के सीआईसी सेक्शन में रेल यात्री सुविधाओं का अभाव है
अंचल में करीब 5000 यात्रियों का प्रतिदिन का आवागमन देश के विभिन्न दिशाओं में होता है जो अनूपपुर होकर रेल की यात्रा करते है।उन यात्रियो में बहुतायत यात्रियो की संख्या वृद्ध जनो (सीनियर सिटिजन) की होती है।अतः जनहित व लोकहित को ध्यान में रखकर उसका निराकरण की आवश्यकता है
अनूपपुर स्टेशन मे यात्री सुविधाओ का विस्तार के संबंध में कहा कि अमृत भारत योजना के तहत अनूपपुर जक्शन में द्वितीय चरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करते हुए प्लेट फार्म 3 व 4 की ऊचाई बढाना,शेड का विस्तार शेड सहित प्लेट फार्म 5 का निर्माण एवं स्टेशन के विपरीत दिशा में एक्जिट गेट (यात्रियो के बाहर निकलने का मार्ग वाहन पार्किग सहित),टिकट काउन्टर क निर्माण,स्टेशन के प्रमुख-प्रमुख स्थानो पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरकंटक के विभिन्न दर्शनीय स्थलो का छायाचित्र लगाया जाना व स्टेशन के दोनो दिशाओं में स्टेशन के बाहर ट्रेन के आवागमन का बड़े अक्षरो का हिन्दी व अंग्रेजी मे ग्लो साईन बोर्ड लगाया जावे
रेल मंत्रालय की टर्मिनल विस्तार योजना 2030 मे अनूपपुर को शामिल करने के लिए रेल्वे बोर्ड को प्रस्ताव भेजकर योजना को शामिल करते हुए अनूपपुर के समीपी स्टेशन छुल्हा व नवीन प्रस्तावित स्टेशन मेडियारास में ट्रेनो का वाशिंग टर्मिनल का निर्माण अविलंब प्रारंभ किया जावे।क्योकि अनूपपुर से बिलासपुर,कटनी,अंबिकापुर,चिरमिरी के बीच में अनूपपुर एक महत्वपूर्ण जक्शन स्थित है यहाँ से विभिन्न दिशाओ में लोकल ट्रेनो का संचालन हो सकता है
जिससे यात्रियो को आवागमन की सुविधा के साथ साथ यात्रियो को यात्रा का समय भी कम लगेक्लाक रूम का निर्माण,प्लेटफार्म 1 से 3,4 को जोडने वाली फुट ओव्हर ब्रिज जो वर्ष 2022 से बंद है निर्माणाधीन ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जावे एवं पूर्व से प्रस्तावित सीढियो पर लिफ्ट लगाने की व्यवस्था शीघ्रता से की जावे
निर्माणाधीन बी.के.61 शीघ्र ता शीध पूर्ण कर रोड ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ आवागमन चालू की जावे।चंदास नदी के रेल्वे पुल पर नागरिको की सुरक्षा के लिए ब्रिज पर लोहे के गडर लगाया जावे एवं पुल के नीचे बरसात के समय जल भराव होता है उसे रोकने की कार्यवाही एवं रेल्वे ब्रिज के नीचे प्रकाश की व्यवस्था हाई मास्क लाईट लगाकर की जावे।अनूपपुर में पूर्व की भाँति रेल्वे रिजर्वेशन का समय निर्धारित किया जावे एवं राजेन्द्रग्राम (पुष्पराजगढ़) में रेल्वे का नया पीआरएस सेंटर व अमरकंटक में बंद पीआरएस सेंटर को पुनः प्रारंभ किया जावे।यात्रियो की सुविधा के लिए बैटरी चलित वाहन का एवं वृद्धजनो विकलांत के लिए सभी प्लेट फार्म पर व्हील चेयर की व्यवस्था की जावे।अंबिकापुर में निर्माणाधीन वांशिक पिट का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जावे।व स्टेशन के दोनो दिशाओ मे सुलभ काम्पलेक्स का निर्माण (पेअन यूज) कराया जाये
ट्रेन सुविधाओ
का किया जाए विस्तार
कोरोना काल के समय अंचल की लाईफ लाईन ट्रेन चिरमिरी-रीवा जो नियमित रूप से पूरे सातो दिन चलती थी कोरोना महामारी समाप्त होने उपरांत हप्ते मे 3 दिन यह ट्रेन चल रही है इसे नियमित रूप से पुराने समय के अनुसार चलाया जावे
कोरोना काल के समय बंद की गयी अंचल से गुजरने वाली दुर्ग-फिरोजपुर एवं बिलासपुर-बीकानेर सप्ताहिक ट्रेन को पुनः प्रारंभ किया जावे।सप्ताहिक बिलासपुर से चेन्नई के मध्य चलने वाली ट्रेन का विस्तार अंबिकापुर तक किया जावे।अंबिकापुर से मुबई तक सप्ताहिक एक्सप्रेस चलायी जावे,पुरी बलसाड़ का विस्तार बोराबली स्टेशन तक करते हुए इसे सप्ताह मे 2 दिन चलाया जाये।रीवा-बिलासपुर का विस्तार दुर्ग तक किया जावे एवं अंबिकापुर से रायपुर के मध्य दैनिक नियमित इंटरसिटी ट्रेन प्रारंभ किया जावे
बिलासपुर रेल मंडल प्रबंधक ने सभी बातों को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर की मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया एवं बोर्ड एवं अन्य रेलवे तक प्रस्ताव भेजने की बात कही










































