एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर में 27 लोगों ने कराया उपचार
राजस्थान भवन में चल रहे शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से दी जा रही उपचार की सुविधा
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी योग सेवा समिति मनेन्द्रगढ़ के सहयोग से स्टेशन रोड स्थित राजस्थान भवन में 21 से 26 अगस्त 2026 तक एक्यूप्रेशर हेल्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बिना दवा के प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है
शिविर के शुभारंभ अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. ममता देवी, कैट जिलाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार, पवन पोद्दार, बलवीर कौर, बबीता अग्रवाल, नीलू सिंह, रूपा पोद्दार, पिंकी सालूजा, कल्पना राजपूत, कमलेश गोस्वामी, विमला यादव, माधव यादव, संजू सिंह, सरिता सिंह, कविता अग्रवाल, जयदेव अग्रवाल, चंद्रिका वर्मा, विकास गोस्वामी, सुनील कुमार, रूपा, रितेश अग्रवाल, जैत सिंह, पुरुषानंद सिंह एवं संजू अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
शिविर में एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. श्रवण चौधरी द्वारा लोगों का उपचार किया जा रहा है। शिविर में पुराना सिरदर्द, मोटापा, मानसिक तनाव, कमर एवं घुटने का दर्द, सर्वाइकल, साइटिका, गैस, जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार की जानकारी एवं सुविधा दी जा रही है
कार्यक्रम संचालिका बबीता अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 27 लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपना उपचार कराया। लोगों की अच्छी सहभागिता को देखते हुए भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का लाभ मिल सके। शिविर का आयोजन 21 से 26 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। उपचार का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित है। शिविर में पंजीयन शुल्क 50 रुपये रखा गया है।











































