ग्राम पंचायत बदरा में विकास की नई तस्वीर, नागरिकों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

---Advertisement---

ग्राम पंचायत बदरा में विकास की नई तस्वीर, नागरिकों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

जमुना-बदरा। ग्राम पंचायत बदरा में पिछले चार वर्षों के दौरान विकास और जनहित के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। पंचायत का दावा है कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक तत्परता से पहुंचाया जा रहा है। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों से क्षेत्र के अधिकांश नागरिक संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

लाड़ली बहना योजना की सहायता राशि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा एवं विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीपीएल, एपीएल, अंत्योदय, प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना और कर्मकार मंडल से जुड़े पात्र हितग्राहियों को उनका हक दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

निर्माण कार्यों से बदली गांव की तस्वीर

ग्राम पंचायत बदरा में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए ग्रेवल मार्ग, पुलिया एवं पीसीसी सड़क निर्माण के साथ नाली, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, चबूतरे और पंडाल सहित कई निर्माण कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

पंचायत परिसर को भी आकर्षक बनाया गया है। 15 अगस्त और 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्वों पर क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चे एवं ग्रामीण यहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। बरसात के दौरान किसी को परेशानी न हो, इसके लिए परिसर में पेवर ब्लॉक और बैठने की व्यवस्था की गई है। परिसर में फूलों की क्यारियां भी विकसित की गई हैं।

पंचायत के अंदर सभा के लिए सुसज्जित सभाकक्ष, राष्ट्रीय कार्यक्रमों को नागरिकों तक पहुंचाने के लिए टीवी तथा सरपंच कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

स्वच्छता पर विशेष जोर

स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में नियमित सफाई का कार्य किया जा रहा है। नालियों की सफाई, ट्रैक्टर के माध्यम से कचरा उठवाने और उसे उचित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। मृत मवेशियों को भी उठवाकर नियमानुसार जमीन में दफन कराया जाता है।

नालियों एवं अन्य स्थानों पर जमा कचरे को समय-समय पर हटवाया जा रहा है। पंचायत का कहना है कि अब तक साफ-सफाई के लिए नागरिकों से कोई शुल्क नहीं लिया गया है और इसका खर्च पंचायत द्वारा वहन किया जा रहा है।

नल-जल योजना से घरों तक पहुंच रहा पानी

ग्राम पंचायत बदरा में नल-जल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पाइपलाइन का विस्तार किया गया है। जिन वार्डों और मोहल्लों में पहले पेयजल की पर्याप्त सुविधा नहीं थी, वहां समरसेबल पंप की व्यवस्था कर पानी की सप्लाई शुरू की गई है।

पेयजल व्यवस्था के संचालन के लिए स्थानीय युवाओं को ऑपरेटर का कार्य देकर रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराया गया है। पंचायत के अनुसार नागरिकों की सुविधा को देखते हुए अब तक नल-जल का शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है।

पंचायत की आय बढ़ाने के प्रयास

ग्राम पंचायत की स्वयं की आय के साधन विकसित करने के लिए बाजार और नर्सरी का निर्माण किया गया है। नर्सरी में करीब छह हजार पौधों का रोपण किया गया है। पंचायत के अनुसार इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पंचायत को आय का स्रोत भी प्राप्त हो रहा है। इसे मनरेगा के तहत किए गए महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है।

विकास कार्यों को लेकर पंचायत का पक्ष

ग्राम पंचायत का कहना है कि विकास कार्यों का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे गांव के नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पंचायत स्तर पर लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी विकास का यह क्रम जारी रहेगा।

पंचायत से जुड़े लोगों का कहना है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते पंचायत के विकास कार्यों को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे मामलों में ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे तथ्यों के आधार पर ही किसी बात पर विश्वास करें और गांव के विकास में सहयोग प्रदान करें।

ग्राम पंचायत बदरा में विकास, स्वच्छता, पेयजल और जनकल्याणकारी योजनाओं पर लगातार किए जा रहे कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 21, 2026

August 21, 2026

August 21, 2026

August 21, 2026

August 21, 2026

Leave a Comment