अमरकंटक के कल्याण सेवा आश्रम में गूंज रही श्रीराम कथामृत की रसधारा

---Advertisement---

अमरकंटक के कल्याण सेवा आश्रम में गूंज रही श्रीराम कथामृत की रसधारा

251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री कल्याण सेवा आश्रम इन दिनों भक्ति , ज्ञान और आध्यात्मिक साधना के दिव्य संगम का साक्षी बना हुआ है । यहां आयोजित श्रीराम कथामृत ज्ञान महायज्ञ महोत्सव एवं 251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण में सराबोर है ।

ब्रह्मलीन संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री रामजी बाबा कोकिल जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) की पावन प्रेरणा से श्री कोकिल बाबा सत्संग समिति वृंदावन द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या सहभागिता कर रही है ।

कथा व्यास श्री श्री 108 श्री कोकिल पुष्प जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रीराम कथा का अमृतपान कराते हुए भगवान श्रीराम के आदर्श , मर्यादा , त्याग और लोककल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं ।
वहीं आचार्य संजीव शास्त्री के नेतृत्व में 251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथियों का सामूहिक पाठ किया जा रहा है । वैदिक मंत्रोच्चार , हरिनाम संकीर्तन और भागवत के दिव्य प्रसंगों से आश्रम परिसर गुंजायमान हो उठा है ।

श्रद्धालु कथा और भागवत पाठ के माध्यम से आध्यात्मिक शांति एवं भक्ति रस का अनुभव कर रहे हैं ।
महोत्सव का शुभारंभ 15 अगस्त को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ । श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ कलश यात्रा में भाग लेकर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया ।
आयोजन 21 अगस्त तक चलेगा । प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम कथा तथा प्रातःकाल श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ का आयोजन किया जा रहा है ।
धार्मिक आयोजन में अनेक श्रद्धालु यजमान के रूप में सहभागिता कर रहे हैं ।

अमरकंटक की तपोभूमि में आयोजित यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए भक्ति , ज्ञान , संस्कार और सेवा का अनुपम अवसर बन गया है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment