विधायक बिसाहूलाल सिंह को विधानसभा समिति का सभापति मनोनीत किए जाने पर पवन चीनी मित्र मंडली ने दी बधाई
अनूपपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह को वर्ष 2026-27 के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा की अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबंधी समिति का सभापति मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है
।इस अवसर पर नगर परिषद बरगवां-अमलाई के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार ‘चीनी’ ने बिसाहूलाल सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि बिसाहूलाल सिंह का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और कुशल नेतृत्व समिति के कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पवन चीनी ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण, अधिकारों और उत्थान से जुड़े विषयों पर समिति के माध्यम से प्रभावी कार्य होने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिसाहूलाल सिंह के नेतृत्व में समिति समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा, “बिसाहूलाल सिंह जी को मिली यह जिम्मेदारी अनूपपुर क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है
उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य होंगे।”पवन चीनी ने बिसाहूलाल सिंह के सफल, सार्थक एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं है।




























































