सुरक्षित मातृत्व केवल एक स्वास्थ्य सेवा नहीं बल्कि हर मां और नवजात के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है- सीईओ जिला पंचायत

---Advertisement---

 

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी, सुलभ और तकनीक सक्षमता के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने समीक्षा कर दिए निर्देश

अनूपपुर,20 अगस्त 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने तथा गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की जिला पंचायत में समीक्षा करते हुए उक्ताशय के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ वीरेंद्र खेस, प्रमुख विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, एनएचएम के डीपीएम निश्चय चतुर्वेदी सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित थे।

जिला पंचायत सीईओ ने जच्चा- बच्चा की स्वास्थ्य सुरक्षा की प्राथमिकता के अनुरूप सतत फॉलो अप के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि प्रतिदिन इस दिशा में कार्य करते हुए सघन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा सतत स्वास्थ्य सेवाओं के समन्वय से सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ होगी।

जिला पंचायत सीईओ ने समीक्षा बैठक में अमले को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी सुलभ और तकनीकी सक्षमता के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व केवल एक स्वास्थ्य सेवा नहीं बल्कि हर मां और नवजात शिशु के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को हर समय त्वरित स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने समीक्षा के दौरान हीमोग्लोबिन,वजन, बीपी, आदि डाटा की समीक्षा करते हुए सुरक्षित मातृत्व के लिए पोषण सामग्री की उपलब्धता तथा उन्हें बैलेंस पोषण डाइट के लिए चार्ट बनाकर सुविधा उपलब्ध कराने व निरंतर फॉलो अप लेने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment