सावन उत्सव में डॉ. मंजुलिका करन बनीं ‘सावन क्वीन’

---Advertisement---

सावन उत्सव में डॉ. मंजुलिका करन बनीं ‘सावन क्वीन’

मनेन्द्रगढ़। लायंस क्लब मनेन्द्रगढ़ प्राइड द्वारा सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक रंग, गीत संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेते हुए उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मंजुलिका करन को सर्वसम्मति से ‘सावन क्वीन’ चुना गया।
सावन उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और सावन की उमंग के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गीत संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के बीच कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवी नजर आया। महिलाओं ने एक दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए सावन पर्व की परंपराओं और संस्कृति को जीवंत किया

कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन पूनम सिंह, रीजन सेक्रेटरी लॉ. सोनिया कालरा, माइक्रो चेयरपर्सन MJF लॉ. सुधा सोनी, MJF लॉ. मंजुलिका करन, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लॉ. अरुणा अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लॉ. ममता राणा, लॉ. संगीता शर्मा, लॉ. सोमा आचार्या, लॉ. रजनी अग्रवाल, अध्यक्ष लॉ. अंशु अग्रवाल, सचिव लॉ. अल्पा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लॉ. पूजा श्रीवास्तव, लॉ. रूपा पोद्दार और लॉ. प्रियंका अग्रवाल सहित क्लब की सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सावन के पारंपरिक पर्व से जुड़े गीत संगीत और मनोरंजन ने आयोजन में चार चांद लगा दिये। सौहार्दपूर्ण और खुशनुमा वातावरण ने सभी का मन मोह लिया। अंत में क्लब पदाधिकारियों ने अतिथियों और सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा को सामने लाने और भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाये रखने का अवसर प्रदान करते हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment