जिला स्तरीय जनसुनवाई में 26 आवेदनों पर हुई सुनवाई सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

---Advertisement---

सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

 

अनूपपुर 18 अगस्त 2026/ कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी एवं अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन ने जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त 26 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में तहसील अनूपपुर के ग्राम लखनपुर निवासी श्रीमती बुधनी बाई ने वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाए जाने तथा तहसील जैतहरी के ग्राम चोलना निवासी श्री लाखन लाल केवट ने स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत बैंक से ऋण स्वीकृत कराए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार तहसील अनूपपुर के ग्राम पोड़ी मानपुर निवासी श्री लालमन कोल ने संबल योजना का लाभ दिलाए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही से संबंधित आवेदकों को अवगत कराया जाए।

जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.के. सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 19, 2026

August 19, 2026

August 19, 2026

August 19, 2026

August 19, 2026

August 19, 2026

Leave a Comment