बंद स्ट्रीट लाइटों के विरोध में कांग्रेस की टॉर्च पदयात्रा जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा जनता को अंधेरे में रखना बर्दाश्त नहीं

---Advertisement---

बंद स्ट्रीट लाइटों के विरोध में कांग्रेस की टॉर्च पदयात्रा

जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा जनता को अंधेरे में रखना बर्दाश्त नहीं

मनेन्द्रगढ़/चिरमिरी। नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्दीबाड़ी से डोमनहिल तक टॉर्च पदयात्रा मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में टॉर्च लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं जिसके कारण शाम होते ही शहर के कई हिस्से अंधेरे में डूब जाते हैं। आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को लेकर उदासीन बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जनता से टैक्स और विभिन्न मदों में राशि लेने के बावजूद यदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। टॉर्च पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने शासन प्रशासन को यह संदेश दिया है कि जनता को अंधेरे में रखना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
अशोक श्रीवास्तव ने मांग की कि चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र की सभी बंद स्ट्रीट लाइटों का तत्काल सर्वे कराकर उन्हें चालू कराया जाये और भविष्य में नियमित रखरखाव की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट केवल सुविधा नहीं बल्कि नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो जनहित के इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment