थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कानून व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर

---Advertisement---

थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

कानून व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक चुस्त दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं।
आदेश के मुताबिक निरीक्षक राकेश कुमार साहू को रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ से थाना प्रभारी झगराखाण्ड नियुक्त किया गया है वहीं झगराखाण्ड थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक वासुदेव परगनिहा को थाना प्रभारी चिरमिरी बनाया गया है। इसी क्रम में उप निरीक्षक विजय सिंह जो वर्तमान में चिरमिरी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे उन्हें थाना प्रभारी जनकपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*एसपी रत्ना सिंह ने कहा जनता का विश्वास और बेहतर पुलिसिंग हमारी प्राथमिकता*

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) ने कहा कि थाना प्रभारियों की पदस्थापना में बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था का सामान्य हिस्सा है। अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप नई जवाबदेही दी गई है। हमारा उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना और आम नागरिकों को त्वरित और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही आमजन से बेहतर समन्वय और संवाद पर भी विशेष जोर दिया जायेगा। थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को नई गति देने और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment