बच्चों की बढ़ती भीड़ के बीच शिशु रोग विशेषज्ञों की कमी, पार्षद ने स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार

---Advertisement---

बच्चों की बढ़ती भीड़ के बीच शिशु रोग विशेषज्ञों की कमी, पार्षद ने स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार

मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में कम से कम दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की तत्काल नियुक्ति की मांग

मनेन्द्रगढ़। बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों से पीड़ित बच्चों की बढ़ती संख्या के बीच मनेन्द्रगढ़ शासकीय अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञों की कमी का मुद्दा सामने आया है। नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद कृतिका रवि जैन ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र भेजकर तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था किये जाने की मांग की है।
पार्षद ने अपने पत्र में लेख किया है कि इन दिनों बड़ी संख्या में बच्चे सर्दी, बुखार, वायरल संक्रमण सहित अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में बच्चों की बढ़ती संख्या के बावजूद पर्याप्त शिशु रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध चिकित्सक की तबीयत खराब होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव और बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

*कम से कम दो शिशु रोग विशेषज्ञ हों नियुक्त*

पार्षद कृतिका रवि जैन ने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि जनहित को देखते हुए मनेन्द्रगढ़ शासकीय अस्पताल में कम से कम दो शिशु रोग विशेषज्ञों की तत्काल नियुक्ति की जाये साथ ही आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक चिकित्सकीय व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये ताकि बच्चों के उपचार में किसी प्रकार की देरी ना हो।
पार्षद ने कहा कि मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार से काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में बच्चों के उपचार से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र कार्यवाही होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment