अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध बीसीसीएल में अभियान जारी

---Advertisement---

अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध बीसीसीएल में अभियान जारी

भारत सरकार की ‘ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध कोयला संग्रहण एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बीसीसीएल द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से कंपनी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में आज एरिया डोमिनेशन, छापेमारी, तलाशी, ड्रोन निगरानी एवं विशेष वाहन जांच अभियान जारी रहे। इन अभियानों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों, अवैध उत्खनन स्थलों, एस्केप रूट एवं कोयला परिवहन मार्गों की निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 18 स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी की गई। गोविंदपुर में बीसीसीएल से लॉजिस्टिक सपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ओरिएंटल माइंस के 02 तथा Hired Patch Deco माइंस के समीप 01 एस्केप रूट को बंद कराया गया। कतरास के AKWMC के वेस्ट मोदीडीह क्षेत्र में लगभग 03 अवैध मुहाने चिन्हित किए गए, जिनकी भराई के लिए कार्रवाई जारी है। सिजुआ में बांसजोड़ा साइडिंग के पीछे गोपा ग्राउंड में लगभग 50 बोरियों में पोड़ा कोयला जब्त किया गया।

पीबी क्षेत्र में खैरा माइंस के समीप एक एस्केप रूट चिन्हित किया गया है, जिसे बंद कराने की कार्रवाई जारी है। लोदना में बरारी बस्ती के समीप एक बंद रैट होल तथा उसके पास कोयले से भरी बोरियां पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई जारी है। इसके अतिरिक्त, सुधामडीह बस्ती से ASP Mines की ओर जाने वाले एस्केप रूट एवं आसपास के क्षेत्र में सर्च/रेड अभियान चलाया गया, जिसमें कोई अवैध कोयला संग्रह नहीं पाया गया।

कोयला परिवहन की निगरानी एवं अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए प्रमुख चेक पोस्ट, परिवहन मार्ग एवं वेटब्रिज क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 161 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 136 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। सभी जांचे गए वाहनों के दस्तावेज एवं परिवहन विवरण संतोषजनक पाए गए तथा किसी भी वाहन में संदिग्ध गतिविधि अथवा दस्तावेजी विसंगति नहीं मिली।

बीसीसीएल के खनन एवं परिवहन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए ड्रोन सर्विलांस, एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त, QRT/SRT की तैनाती, आसूचना-आधारित कार्रवाई एवं विशेष वाहन जांच लगातार जारी हैं। चिन्हित अवैध मुहानों एवं एस्केप रूट को बंद कराने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों के लिए बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है। सभी अभियान बीसीसीएल प्रबंधन के समन्वय एवं आवश्यक सहयोग से शांतिपूर्ण, प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुए। प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।

बीसीसीएल राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा ‘ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी नियमित, सघन एवं विधिसम्मत तरीके से जारी रखे जाएंगे।

कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध कोयला भंडारण अथवा किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि से संबंधित सूचना सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल, कोयला नगर, धनबाद के व्हाट्सएप नंबर 9341528406 पर केवल संदेश (Message) के माध्यम से उपलब्ध कराएं, ताकि सूचना पर त्वरित, गोपनीय एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment