एनसीएल ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्र निर्माण में योगदान का लिया संकल्प

---Advertisement---

एनसीएल ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्र निर्माण में योगदान का लिया संकल्प

निर्बाध कोयला आपूर्ति से विकसित भारत के निर्माण में योगदान को प्रतिबद्ध एनसीएल — मनीष कुमार

ऊर्जा सुरक्षा, सुरक्षा प्रथम, नवाचार और पर्यावरण-सम्मत खनन को बताया कंपनी की प्राथमिकता

सिंगरौली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सिंगरौली स्थित हेलीपेड ग्राउंड में आयोजित केंद्रीय समारोह में एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिक प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि एनसीएल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ निर्बाध कोयला आपूर्ति के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी उत्पादन के साथ-साथ नवाचार, मशीनीकरण, कर्मी कल्याण, रोजगार सृजन और सामुदायिक विकास को भी प्राथमिकता दे रही है।

शिक्षा और सामुदायिक विकास पर विशेष जोर

मनीष कुमार ने सिंगरौली परिक्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के प्रति एनसीएल की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने परिधीय क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने एनसीएल की प्रमुख सीएसआर पहलों का उल्लेख करते हुए ‘नन्हा-सा-दिल-एनसीएल’, ‘चरक’ तथा ‘सशक्त किसान-समृद्ध गांव’ जैसी पहलों की जानकारी दी। किसानों की आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से बायफ लाइवलीहुड्स के साथ एमओयू तथा युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

एनसीएल द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से जयंत में खेल अकादमी की स्थापना की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास है।

इसके अलावा रोजगारपरक प्रशिक्षण, महिला आत्मनिर्भरता, दिव्यांग कल्याण और स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए संचालित गतिविधियों को भी उन्होंने कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

युवाओं को प्राथमिक उपचार के लिए किया जा रहा प्रशिक्षित

समारोह में एनसीएल की ‘बेसिक फर्स्ट एड ट्रेनिंग 2.0’ पहल का भी विशेष उल्लेख किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना तथा उन्हें कुशल प्राथमिक उपचारकर्ता के रूप में प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें समाज में सुरक्षा और जागरूकता की संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक रहे मौजूद

केंद्रीय समारोह में एनसीएल निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्य सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से अशोक मिश्रा, एचएमएस से अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई महासचिव सर्वेश सिंह, कृति महिला मंडल की उपाध्यक्षा नम्रता कुमार, शीला द्विवेदी एवं रूबी जायसवाल सहित मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यालय में आशुतोष द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल मुख्यालय परिसर में भी समारोह का आयोजन किया गया। यहां निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा में एनसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका है। कंपनी की उपलब्धियों के पीछे प्रत्येक कर्मी की मेहनत और हितग्राहियों के त्याग का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि एनसीएल के लिए ‘सुरक्षा प्रथम’ सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही नवाचार, सतत एवं पर्यावरण-सम्मत खनन तथा निरंतर सीखने की संस्कृति कंपनी की दीर्घकालिक प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने युवा शक्ति को देश और कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कर्मियों से ‘सीखें और नवाचार करें’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया।

देशभक्ति के रंग में रंगा केंद्रीय समारोह

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एनसीएल विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। गीत, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा हेलीपेड ग्राउंड राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान

समारोह में एनसीएल विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा कर्मियों, बाल कलाकारों तथा परेड का कुशल नेतृत्व करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित किए जाने से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ा।

परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी हुए आयोजन

एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा देश की स्वतंत्रता, राष्ट्र निर्माण और ऊर्जा सुरक्षा में एनसीएल की भूमिका को रेखांकित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह ने एनसीएल के उस संकल्प को भी मजबूती दी, जिसमें देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ विकसित भारत के निर्माण, सुरक्षित खनन, पर्यावरण संरक्षण और आसपास के समुदायों के समग्र विकास में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 17, 2026

August 17, 2026

August 17, 2026

August 17, 2026

August 17, 2026

August 17, 2026

Leave a Comment