जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 14 अगस्त 2026/ 15 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल होंगे। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला मुख्यालय अनूपपुर के शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होगा। आगंतुकों से कार्यक्रम स्थल पर 15 मिनट पूर्व अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।

आयोजन की जानकारी

स्वतंत्रता दिवस के मिनट टू मिनट कार्यक्रम अनुसार प्रातः 8.55 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 8.56 बजे राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन, प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रीय गान की धुन, प्रातः 9.08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रातः 9.17 बजे शांति के प्रतीक के रूप में गुब्बारों का छोड़ा जाना, प्रातः 9.20 बजे शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, प्रातः 9ः30 बजे मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन के उद्बोधन का लाईव प्रसारण, प्रातः 10:00 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, प्रातः 10ः10 बजे हर्ष फायर, प्रातः 10ः15 बजे मार्च पास्ट (परेड), प्रातः 10ः30 बजे म.प्र. गान, प्रातः 10ः31 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 11ः30 बजे पुरस्कार वितरण, प्रातः 11.50 बजे राष्ट्रगीत वन्देमातरम एवं राष्ट्रगान के गायन से कार्यक्रम का समापन होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment