भारत सरकार की “Zero Coal Leakage Tolerance Policy” के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के उद्देश्य से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध भंडारण एवं अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए सघन निगरानी एवं सुरक्षा अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत आसूचना-आधारित छापेमारी, ड्रोन सर्विलांस, एरिया डोमिनेशन एवं एस्केप रूट की निगरानी की गई। विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर 17 स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी की गई, जहां अवैध खनन, कोयला चोरी अथवा अवैध भंडारण की कोई गतिविधि नहीं मिली। सीवी एरिया में चिन्हित अवैध मुहानों एवं रैट होल की भराई के लिए कार्रवाई प्रगति पर है। वहीं, न्यू कुजामा कोल डंप के पीछे स्थित एस्केप रूट को OB डालकर बंद कराया गया तथा ईजे एरिया में C-2 Patch एवं ASP Mine के एस्केप रूट का औचक निरीक्षण किया गया।
सिजुआ क्षेत्र, 10A एवं सीवी एरिया सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से माइंस, कोल डंप, वर्कशॉप एवं रेलवे साइडिंग की निगरानी की गई। जहां अवैध मुहाने, रैट होल अथवा भू-धंसान जैसी स्थितियां पाई गईं, वहां बीसीसीएल प्रबंधन को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए समन्वय किया गया।
कोयला परिवहन की निगरानी के तहत विभिन्न चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर 108 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 90 वाहनों का M-Parivahan App के माध्यम से सत्यापन किया गया। जांच में किसी वाहन अथवा दस्तावेज में कोई संदिग्ध गतिविधि या विसंगति नहीं पाई गई। प्रमुख जांच स्थलों में मुराईडीह ट्रांसपोर्टिंग रूट, GRS, TCC/TMC, SBC, ENA, NCD T-Point, राजापुर, भागा, कुजामा वेटब्रिज, MCP, CV Crusher, जमुनिया कोल डंप एवं MNDP Washery Gate शामिल रहे।
गोविन्दपुर एरिया के सालनपुर माइंस में 37 बल सदस्यों के साथ मोबिलाइजेशन ड्रिल एवं एरिया डोमिनेशन किया गया। बरोरा एरिया में शताब्दी माइंस का कार्य बाधित होने पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सीवी एरिया के जामदेही एवं पलासिया जंगल में भू-धंसान की सूचना पर निगरानी जारी है।
बीसीएल द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से ड्रोन सर्विलांस, एरिया डोमिनेशन, QRT/SRT तैनाती, विशेष वाहन जांच एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी जारी रखी जा रही है। कंपनी राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा एवं “Zero Coal Leakage” के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
बीसीसीएल ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध भंडारण अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल, कोयला नगर, धनबाद के व्हाट्सऐप नंबर 9341528406 पर केवल संदेश के माध्यम से दें। प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं गोपनीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

































































