कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,जिपं. सीईओ, अपर कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएँ

---Advertisement---

 

अनूपपुर 13 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी एवं अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जिले एवं देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment