अनूपपुर 13 अगस्त 2026/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश एवं जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को स्मरण किया।
प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। उनके त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है। वर्तमान पीढ़ी को देश के वीर शहीदों के आदर्शों और राष्ट्रप्रेम की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी नागरिकों से देशभक्ति एवं आपसी सद्भाव के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।




































