15 अगस्त को शालाओं में होगा ‘पीएम पोषण’ का विशेष भोज

---Advertisement---

विद्यार्थियों को परोसी जाएगी कोदो-कुटकी की खीर और मिष्ठान

अनूपपुर 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिले की सभी लक्षित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में ‘पीएम पोषण योजना’ के अंतर्गत “विशेष भोज” का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यंजन के रूप में सब्जी-पूरी-खीर अथवा सब्जी-पूरी-हलुआ के साथ स्वादिष्ट लड्डू वितरित किए जाएंगे। क्षेत्रीय मोटे अनाजों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खीर में स्थानीय उत्पाद कोदो/कुटकी का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोजन की उच्च गुणवत्ता, स्वच्छता तथा सुरक्षित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रभारियों को निर्देशित किया हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment