मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को लगेगा शिविर

---Advertisement---

 

अनूपपुर 13 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत 14 अगस्त को आईटीआई कैम्पस अनूपपुर में द्वितीय शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करेंगे।

शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों, स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, राशन दुकान एवं अन्य संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार शिविर के लिए एसडीएम अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल को नोडल अधिकारी तथा सीएमओ अनूपपुर श्री शशांक आर्मो को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण का लाभ लेने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment