खेत गए मौके का फायदा उठाकर सन्ना गांव में चोरों ने उड़ाया लाखों का सोना-चांदी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

---Advertisement---

खेत गए मौके का फायदा उठाकर सन्ना गांव में चोरों ने उड़ाया लाखों का सोना-चांदी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव

शहडोल/ गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सन्ना में पिछले एक सप्ताह के दौरान चोरों का आतंक बढ़ गया है। यहां चोरों ने तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर सोना, चांदी, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। ताजा मामला 12 अगस्त की दोपहर का है, श्रवण यादव के लड़के बाहर काम करने चले गए और बहु खेत पर काम करने गए हुए थे और बच्चे स्कूल गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनसान घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीनों कमरों के चारों कोनों में खुदाई कर सोना-चांदी की तलाश की। चोर लाखों रुपए मूल्य के आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने तुरंत गोहपारू थाने में शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इस मामले ने गोहपारू पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। एक हफ्ते में लगातार तीन वारदातों ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गिरोह का पता लगाने में सफल हो पाती है या मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। ग्रामीणों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं और वे जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment