आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका की खुशी के लिए हम मर मिटेंगे -विभा पांडेय

---Advertisement---

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका की खुशी के लिए हम मर मिटेंगे -विभा पांडेय

एटक युनियन हमारी जान है-गायत्री बाजपेयी
8 अगस्त 2026 को मंदाकिनी होटल अनुपपुर में स्थित राउत राय कम्पलेक्स के हाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन अनुपपुरा का तीसरा जिला सम्मेलन प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड गायत्री बाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया एटक के प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए एटक के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और कहा कि एटक मज़दूरों का एक ज़िम्मेदार संगठन है एटक के साथ रहने से आपको कभी निराशा नहीं होगी यह भी कहा कि चार साल पहले दो जिलों सिधी और अनूपपुर में युनियन थी आज 19 जिलों में युनियन फैल गया है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय महासचिव को बधाई देता हूँ कि आपने अथक परिश्रम कर संगठन का विस्तार किया है खासकर कामरेड विभा पांडेय जी ने घर परिवार को छोड़कर महिनों से घूम रही है कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा अपनी लड़ाई के साथ ही साथ भारत सरकार के चार लेबर कोड के खिलाफ भी लडते रहेंगे युनियन के प्रांतीय महामंत्री कामरेड विभा पांडेय ने कहा कि सबसे पहले मैंने 2018 से राज्य सरकार के द्वारा 1500 रूपए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हर महीने एवं 750 रुपये सहायिका का मानदेय कटौती किया गया था जिसके खिलाफ 2019 में उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर किया कामरेड अरविन्द श्रीवास्तव अधिवक्ता ने न्यायालय में पैरवी किया और उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच के माननीय न्यायाधीश ने 48 माह का एरियर्स 6 % ब्याज के साथ देने का आदेश दिया ग्रेच्युटी भी ग्रेच्युटी कानून 1972 के हिसाब से कार्यकर्ता एवं सहायिका को देनी होगी सरकार डबल बेंच मे गई और हार गई 26 हजार रुपए मानदेय के मामले में भी उच्च न्यायालय ने सरकार को दिशा निर्देश दिया है कयी उपलब्धियाँ हैं जिसे बिस्तार से बताया जा सकता है उन्होंने कहा हम अपनी बहनों की खुशी के लिए जान दे सकते हैं प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड गायत्री बाजपेयी ने कहा कि कामरेड विभा पांडेय बहुत बड़ी क़ुर्बानी दे रही हैं मै इनके कंधे से कंधा मिलाकर चलूँगी सम्मेलन में बड़ी संख्या में आई कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके हर सुख दुख में एटक साथ है जिला अध्यक्ष कामरेड अंजली श्रीवास्तव ने चार बर्षो के युनियन के क्रियाकलाप को बिस्तार से बताया कामरेड लीलावती,कामरेड उर्मिला (दमेहडी)कामरेड जयन्ती मार्को,कामरेड उर्मिला (बनगवां) एवं कई प्रतिनिधियों ने संबोधित किया तत् पश्चात जिला कमेटी का गठन किया गया जो इस प्रकार है संरक्षक कामरेड राउत रायैैअध्यक्ष.-कामरेड अंजली श्रीवास्तव कार्यवाहक अध्यक्ष-कामरेड उर्मिला पाव उपाध्यक्ष-कामरेड भूमिया ओग्रे,महासचिव ॰कामरेड उर्मिला विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष-कामरेड लीला बांधव,उपजिला सचिव कामरेड सुशीला यादव कार्यालय सचिव-कामरेड प्रमोद सिंह संयुक्त सचिव कामरेड पुष्पा संयुक्त सचिव -राधा पडवार का चयन किया गया कार्यकारिणी सदस्य 1-कामरेड संजू,कामरेड बदसिया सिंह,कामरेड चंपा सिंह,कामरेड लीला सिंह,कामरेड यशोदा सिंह कामरेड लीला केवट कामरेड संगीता,कामरेड चूमवती कामरेड सुषमा,कामरेड कुन्ती उरेती,कामरेड लता कामरेड मुंगली आर्मो आदि सर्वसम्मति से 19 व 20 सितम्बर को सतना में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में दस प्रतिनिधियों के भाग लेने के लिए चयन किया गया सम्मेलन में 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया कामरेड विभा पांडेय प्रांतीय महामंत्री ने कामरेड विजेन्द्र सोनी अधिवक्ता,कामरेड अमित पोखरियाल कामरेड राउत राय को सहयोग करने लिए आभार व्यक्त किया कामरेड जनक राठौर अधिवक्ता,कामरेड शमर साय को साथ में खड़े रहने लिए धन्यवाद दिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment