तो क्या मौत का इंतजार कर रही कॉलरी प्रबंधन? पहले भी हो चुकी है कई मौतें

---Advertisement---

तो क्या मौत का इंतजार कर रही कॉलरी प्रबंधन?

पहले भी हो चुकी है कई मौतें

राजनगर
अनूपपुर जिला जो कोयला बाहुल्य क्षेत्र है
और क्षेत्र की बंद पड़ी कोयला खदानें जो कुछ लोगों के लिए चारागाह साबित होती है जो अपने चंद फायदे के लिए गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें मौत के मुंह में झोंक देते हैं। जिससे हर वर्ष अवैध कोयला के खनन के कारण गरीब मजदूरों की मौत की खबर जिला की जनता को सुनने को मिल जाता है और राजनगर में ही भलमुडी, न्यू राज नगर साइडिंग एवं डोला में अवैध कोयला खनन के कारण कई जाने जा चुकी है
जो वर्तमान समय में अनूपपुर जिले के एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के राज नगर खुली खदान परियोजना के बंद पड़े कोल साइडिंग एरिया एवं आसपास में क्षेत्र में में देखने को मिल रहा है जहां अवैध कोयला खनन के कारण कई जगह सुरंग का निर्माण किया जा चुका है जहां बरसात के मौसम में कभी भी कोई काल के के गाल में समा सकता है वही कॉलरी प्रबंधन भी अपनी आंखें मूंदकर किसी गरीब के मौत का इंतजार कर रहा है
बताया जाता है कि कुछ लोगों द्वारा गरीबों को आगे कर इन क्षेत्रों में कोयल का अवैध उत्खनन कराया जा रहा
जहां गरीब चंद पैसों की लालच में
सुरंग के अंदर घुसकर कोयला उत्खनन का कार्य कर रहा है जिसे यह खुद नहीं पता की न जाने कब हुआ अपनी जान गवा देगा जिससे उनका पूरा परिवार अनाथ हो सकता है
वही खुले रूप से हो रहे इस अवैध उत्खनन के बावजूद भी कॉलरी प्रबंधन कोई ठोस कदम उठाने के लिए तात्पर्य दिखाई नहीं दे रहा है

वही इस संबंध में राजनगर खुली खदान परियोजना के उप क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन उठाना उचित नहीं समझा जाता है
जिससे कि उनको समस्या के संबंध में बताया जा सके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment