नगर परिषद राज नगर ने निकाली तिरंगा यात्रा
भीगते बारिश भी लोग हुऐ शामिल , कुछ ने किया किनारा
राष्ट्रभक्ति के आगे विकलांगता नहीं बनी बाधा

राजनगर
भारत सरकार के हर-जन हर घर तिरंगा अभियान के तहत
नगर परिषद राजनगर द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें नगर परिषद राजनगर के कर्मचारी जनप्रतिनिधि स्थानीय विद्यालयों के बच्चे भाजपा ,कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित महिलाएं एवं आम जनमानस शामिल हुआ जो नगर परिषद राजनगर से चलकर नगर का भ्रमण करते हुए भगत सिंह चौक पहुंची । तिरंगा यात्रा के दौरान हो रही तेज बारिश लोगों के राष्ट्र भक्ति के जज्बे आगे फीकी नजर आई जहां लोग भीगते पानी में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया तो कुछ ने पानी के कारण अपना किनारा कस लिया वही इस तिरंगे यात्रा में प्रेम नगर निवासी परी नमक युवती जो दोनों हाथों एवं पैरों से विकलांग है ने भी तिरंगे यात्रा में शामिल होकर अपने राष्ट्रभक्ति के जज्बे को प्रस्तुत किया
इस तिरंगा यात्रा में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम लखन पानी का, अध्यक्ष यशवंत सिंह उपाध्यक्ष धनंजय सिंह लेखपाल राजेश मिश्रा सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता आम जनमानस एवं विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।
































































