भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर कांग्रेस सेवादल की तिरंगा यात्रा एवं युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, अनूपपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू’ चौहान के अगुवाई में बैठक आयोजित कर राष्ट्र के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके आदर्शों को याद करते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा, विचार गोष्ठी एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली द्वारा कांग्रेसजनों के साथ अनूपपुर शहर की प्रमुख गलियों एवं मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान “स्वाधीनता आंदोलन के वीर शहीदों को नमन”, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “कांग्रेस सेवादल जिंदाबाद”, “महात्मा गांधी अमर रहें”, “भारत छोड़ो आंदोलन अमर रहे” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इसी अवसर पर युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा व कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर संगठन के प्रति निष्ठा एवं देशहित में कार्य करने की शपथ ली गई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू’ चौहान ने कहा कि “स्वाधीनता संग्राम के संघर्ष और बलिदान से हमें प्रेरणा लेकर वर्तमान समय में देश के सामने खड़ी चुनौतियों का मजबूती से मुकाबला करना होगा। कांग्रेसजनों को लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश गूंजता रहा। कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानियों के बताए मार्ग पर चलने तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर कार्यक्रम में जिला अनूपपुर जनपद अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह जी कोतमा मंडल अध्यक्ष रविंद्र सुखाड़िया, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनेंद्र मिश्रा, पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष रफी अहमद, सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष सफीर मंसूरी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष भोला यादव, सेवा दल के पंडित रामसजीवन गौतम, संतोष राठौर ,डॉ. रवि राठौर, प्रसादी सिंह, संपत लाल, जैतहरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजन राठौर, अनूपपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब पटेल, पंचायती राज संगठन की संध्या वर्मा, आशा वर्मा, उमेश राय,रियाज खान, पार्षद विनोद सोनी, RS शर्मा, भोला यादव, रमेश चौधरी, जमुना कोल, मोहम्मद नजीर, तिलकधारी सहित कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




























































