शहडोल में शराब दुकान के पास विवाद: सिंगल मॉल्ट मांगने पर ग्राहक से मारपीट और बदसलूकी, सिर और हाथ में चोट
शहर के वार्ड नंबर 5, श्रीराम हॉस्पिटल के पास रहने वाले भूपेंद्र सिंह नाम के स्थानीय निवासी के साथ बीती रात मोती महल के सामने स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में जमकर मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है।
पीड़ित के मुताबिक, जब उसने बार में सिंगल मॉल्ट (जैक डेनियल और ब्लू लेबल) की मांग की, तो वहां मौजूद शराब ठेके के कर्मचारियों ने न केवल मना किया, बल्कि पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद उसपर हमला कर दिया गया।
इस घटना में पीड़ित के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित ने बताया कि वह कल रात करीब 10:30 बजे मोती महल के सामने स्थित ध्रुव बार गया था। वहां उसने सिंगल मॉल्ट (जैक डेनियल और ब्लू लेबल) की मांग की।
बार के कर्मचारियों ने इसे लिमिटेड स्टॉक बताते हुए देने से इनकार कर दिया।
जब पीड़ित ने इसकी कीमत पूछी और 22,000 रुपये तक देने की बात कही, तो बात बढ़ गई।
आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद शराब विक्रेताओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसकी औकात को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। विवाद इतना बढ़ा कि अंदर से एक शराब का क्वार्टर (बोतल) फेंककर मारा गया, जिससे वह बाल-बाल बचा।
मारपीट और बेसबॉल से
हमला
पीड़ित का आरोप है कि घटना के 10-20 मिनट बाद जब वह दोबारा वहां पहुंचा, तो अंदर से उसे लगातार गंदी गालियां दी गईं और “गुंडा” कहकर धमकाया गया।
विरोध करने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
बाहर निकलते ही 3-4 लोगों ने मिलकर उसपर बेसबॉल से हमला कर दिया।
सिर पर वार करने की कोशिश के दौरान उसने हाथ से बचाव किया, जिससे उसके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि उसका हाथ सुन्न पड़ गया है और वह ठीक से मूव (हिला) नहीं कर पा रहा है, जिससे उसमें किसी गंभीर फ्रैक्चर की आशंका है।
पुलिस और मेडिकल प्रक्रिया पर सवाल
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने रात में ही कोतवाली थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस उसे मेडिकल एग्जामिनेशन (MLC) के लिए अस्पताल लेकर गई।
पीड़ित के अनुसार, मेडिकल कराने के बाद उसे बताया गया कि चूंकि आज रविवार है, इसलिए एक्स-रे सोमवार को ही हो पाएगा।
दूसरे दिन दोपहर करीब 3:00 बजे जब वह दोबारा सिटी कोतवाली पहुंचा, तो उसे कहा गया कि वहां अभी कोई सहायता नहीं मिलेगी और एक्स-रे व एफआईआर की प्रक्रिया एक साथ ही आगे बढ़ेगी।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बाइट – भूपेंद्र सिंह, पीड़ित
















