मुख्य महाप्रबंधक ने दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प
ब्रह्मकुमारी ने हल्दीबाड़ी में किया आयोजन

राजनगर
दादी प्रकाशमणि जी के स्मृति दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारी द्वारा 6 से 10 अगस्त 2026 तक देशव्यापी “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु जनभागीदारी का आह्वान, दिनांक 09.08.26
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत दिनांक 09.08.26 को ब्रह्माकुमारीज मनेंद्रगढ़ द्वारा हल्दीबाड़ी भूमिगत खदान, SECL हसदेव क्षेत्र में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज बिश्नोई मुख्य महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र रुपज्योति बरुआ खान प्रबंधक हल्दीबाड़ी भूमिगत खदान, पवन साइ सुरक्षा अधिकारी हल्दीबाड़ी भूमिगत खदान आनंद मिश्रा कंपनी सेफ्टी बोर्ड मेंबर एसईसीएल ब्रह्माकुमारी माधुरी, ब्रह्माकुमारी अनिता उपस्थित रहे साथ ही खदान के अधिकारी, स्टाफ एवं श्रमिको ने मिलकर स्वयं सभी प्रकार के नशों से दूर रहने तथा अपने परिवार, समाज और कम से कम दस अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया
जहां पर
ब्रह्माकुमारी माधुरी ने कार्यक्रम में सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे—
• स्वयं सभी प्रकार के नशों से दूर रहें।
• स्वस्थ, सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाएँ।
• अपने परिवार में नशामुक्त वातावरण का निर्माण करें।
• अपने मित्रों, सहकर्मियों एवं समाज के लोगों को “नशामुक्त वीर” बनने के लिए प्रेरित करें।
• कम से कम 10 अन्य नागरिकों को राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा से जोड़ें
राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा को लेकर इस ऐतिहासिक जनआंदोलन का हिस्सा बनें।
अभियान के बारे में बताते हुए ब्रह्माकुमारी माधुरी ने कहां
10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान अगस्त–सितम्बर 2026 के दौरान देशभर में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनजागरूकता, सकारात्मक जीवन-मूल्यों, राजयोग मेडिटेशन, युवा सहभागिता एवं उत्तरदायी नागरिकता के माध्यम से नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को सशक्त बनाना है
















