जन्मदिन पर पौधारोपण कर रोहित ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बोले- जन्मदिन के अवसर पर पौधा लगाना हमारी जिम्मेदारी, पौधों से आती है हरियाली

---Advertisement---

जन्मदिन पर पौधारोपण कर रोहित ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बोले- जन्मदिन के अवसर पर पौधा लगाना हमारी जिम्मेदारी, पौधों से आती है हरियाली

अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 निवासी रोहित राय पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करते रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।रोहित राय ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर पौधा लगाना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा और बेहतर पर्यावरण मिल सके

उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से हरियाली आती है और पर्यावरण संतुलित रहता है। यदि आज हम पौधे लगाएंगे और उनकी उचित देखभाल करेंगे, तो इसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। रोहित द्वारा पौधारोपण करते देख उनके मित्रों में भी उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। इसके बाद उनके मित्रों ने भी एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई

इस अवसर पर रोहित राय के मित्र संजय शुक्ला, निशांत सिंह, दीपक सिंह, सोनू पनिका, विनय यादव, वरुण कोल, अरविंद यादव, अंकित यादव, रवि दुबे, राजेश सेन, मोहित राय, रवि पांडे, राहुल रावत, माधव यादव एवं राघव यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment