बनगवा सोशल पोस्ट को लेकर पुनः चर्चा में पक्ष विपक्ष आमने-सामने संगठन मजबूती को लेकर दोनों पार्टी आमने-सामने

---Advertisement---

बनगवा सोशल पोस्ट को लेकर पुनः चर्चा में

पक्ष विपक्ष आमने-सामने

संगठन मजबूती को लेकर दोनों पार्टी आमने-सामने

राजनगर
नगर परिषद बनगवा राज नगर आए दिन किसी न किसी विषय को लेकर प्रायः चर्चा में बनी रहती है।
जहां वर्तमान में पक्ष एवं विपक्ष के सोशल पोस्ट को लेकर नगर परिषद राजनगर चर्चा में बना हुआ है
और चुनाव में भले ही एक वर्ष शेष हैं किंतु वर्तमान में पक्ष विपक्ष के सोशल पोस्ट को लेकर नगर में चर्चा का बाजार गर्म है। या यू कहें कि पक्ष विपक्ष दोनों पार्टी अपनी राजनीतिक जमीर को बनाने में लगी है। जहां विपक्ष नगर परिषद राजनगर के 4 वर्ष के असफलताओं को गिनाने के लिए प्रतिदिन कोई ना कोई समस्या को लेकर पोस्ट करती है तो वही परिषद कहे या सत्ता दल के अध्यक्ष द्वारा भी अपने विकास कार्य को लेकर पोस्ट किया जाता है जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा तुरंत किसी समस्या के समाधान हेतु स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण कर तत्काल समाधान करने का पोस्ट किया जाता है
तो अगले दिन विपक्ष द्वारा किसी न किसी समस्या को लेकर पोस्ट की जाती है तो वहीं कुछ समस्याओं का समाधान का पोस्ट भी विपक्ष द्वारा किया जाता है
जिसे लेकर नगर के लोगों में पक्ष एवं विपक्ष की कार्यपाली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह बात सत्य है कि पिछले 4 वर्षों में नगर के विकास में कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया कुछ समस्याएं तो ऐसी हैं जहां परिषद के गठन के पश्चात से ही परिषद को अवगत कराया गया किन्तु आज दिनांक तक कोई समाधान नहीं किया जा सका तो अब केवल एक वर्षों में नगर क्या विकास कर पाएगा यह अब अध्यक्ष की कार्य क्षमता पर निर्भर करता है तो
विपक्ष को लेकर भी लोगों का कहना है कि पिछले 4 वर्षों में एकाद आंदोलन को छोड़ दिया जाए तो विपक्ष द्वारा भी नगर की समस्याओं को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं किया गया।आज जिन समस्याको लेकर विपक्ष सक्रिय है वह शुरू से ही समस्याओं को लेकर सक्रिय होती तो परिणाम कुछ और होता
कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि पिछले 4 वर्षों में पक्ष एवं विपक्ष द्वारा नगर के विकास में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए जो नगर को एक अलग पहचान दे सके
और अब चुनाव आते ही दोनों पार्टी के लोग अपनी राजनीतिक जमीर को बचाने या यू कहे की चुनावी तैयारी को लेकर सक्रिय हो गए हैं जो आने वाले समय में जनता स्वयं स्पष्ट कर देगी की नगर के विकास के लिए पक्ष सक्रिय रहा या विपक्ष

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment