भाजपा मंडल कोतमा की मासिक बैठक संपन्न: ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
कोतमा। भारतीय जनता पार्टी मंडल कोतमा की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री रत्नेश उपाध्याय ने किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ने आगामी संगठनात्मक विषयों को प्रमुखता से रखते हुए स्पष्ट किया कि सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रत्येक बैठक में अनिवार्य है। वहीं, जिला मंत्री जितेंद्र भट्ट ने पिछली बैठकों एवं वर्तमान बैठक में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों से अनुपस्थिति का कारण जाने जाने की बात कही।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं दीं और सभी कार्यकर्ताओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ के मूलमंत्र के साथ पूरी ऊर्जा से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “संगठन ही सर्वोपरि है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में पार्टी हित में काम करना हम सभी के लिए गौरव की बात है।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों की गंभीरता समझाने के साथ-साथ यह सख्त हिदायत भी दी कि सार्वजनिक मंचों या खुले में पार्टी के खिलाफ किसी भी तरह की बयानबाजी से पूरी तरह परहेज करें।
तिरंगा यात्रा और ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान की रूपरेखा तय
बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘घर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। 13 अगस्त को संपूर्ण कोतमा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी और उत्साह के साथ जुटने का आह्वान किया गया।
बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर अजय सराफ, पुष्पेंद्र जैन, प्रभात मिश्रा, रामनरेश गर्ग, जितेंद्र भट्ट, रामशरण केवट, अभिषेक सराफ, दीपक यादव, रत्नेश उपाध्याय, शैलेंद्र ताम्रकार, अजय तोमर, अमरीश जायसवाल, सचिन तिवारी, सीमा व्यौहार, तृप्ति सिंग, मोहिनी वर्मा, दीपाली शर्मा, गुड़िया सोनी, दीप्ति जायसवाल, अटल व्यौहार, सतीश चंद, शांति नामदेव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















