कोयला भवन मुख्यालय में विश्व कप किकबॉक्सिंग-2026 हेतु चयनित खिलाड़ियों ने सीएमडी बीसीसीएल से की शिष्टाचार भेंट

---Advertisement---
  • सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं। बीसीसीएल की ओर से प्रदान किया स्पॉन्सरशिप सपोर्टकहा- देश एवं झारखंड का गौरव बढ़ाने का सुनहरा अवसर

कोयला भवन मुख्यालय में आज सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल से झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की खिलाड़ियों सुश्री मनदीप कौर एवं सुश्री राजदीप कौर से शिष्टाचार भेंट की। दोनों खिलाड़ियों का चयन 13 से 18 अक्टूबर 2026 तक ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में आयोजित होने वाली वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग-2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। इस अवसर पर सीएमडी ने सुश्री मनदीप एवं राजदीप कौर की प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) सहायता प्रदान की।

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना गौरव, सम्मान एवं उत्तरदायित्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा आशा व्यक्त की कि वे अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से भारत एवं झारखंड का नाम वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करेंगी।

सुश्री मनदीप एवं राजदीप कौर ने बीसीसीएल द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का यह प्रोत्साहन उनके मनोबल को बढ़ाएगा तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल सदैव खेल एवं युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह पहल न केवल खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि झारखंड एवं देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के बीसीसीएल के सतत प्रयासों को भी प्रतिबिंबित करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment