प्रेम नगर में किया गया शिवलिंग की स्थापना कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा

---Advertisement---

प्रेम नगर में किया गया शिवलिंग की स्थापना

कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा

राजनगर
नगर परिषद राजनगर के वार्ड क्रमांक 14 प्रेम नगर में जागृति क्लब के तत्वावधान में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गई जो वार्ड क्रमांक 14 प्रेम नगर स्थित गणेश पंडाल से प्रारंभ होकर केरहा धाम पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए वापस प्रेम नगर पहुंचे। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बाबा भोलेनाथ की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

प्रेम नगर पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा-अर्चना के उपरांत आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की फलाहार एवं पेयजल की व्यवस्था

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से रामनगर थाने के पास फलाहार एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में कांग्रेस पार्टी के नेता जेपी श्रीवास्तव, हरिशंकर दुबे, मनोहर जायसवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया और श्रद्धालुओं को फलाहार एवं पानी वितरित किया।उक्त प्राण प्रतिष्ठा के समय नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment