मिशन वात्सयल्यय अंतर्गत पॉक्सोर अधिनियम दहेज प्रतिषेध अधिनियम कार्यस्थ,ल लैंगिक उत्पी्डन (POSH) घरेलू हिंसा अधिनियम एवं साईबर अपराध संबंधी कार्यशाला
श्री रत्नाकर झा कलेक्टर जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन में मिशन वात्सल्य अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं साइबर अपराध के संबंध में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। श्री रावेन्द्रन कुमार सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर द्वारा विस्तार से विभिन्न अधिनियमों एवं उनके प्रावधानों के संबंध में जानकारी देते हुए उपस्थितजनों को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रावेन्द्र कुमार सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर, श्रीमती संजीता भगत, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजीता भगत एवं श्रीमती मंजूषा शर्मा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास, श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती सुमिता शर्मा, अध्यक्ष, स्थानीय परिवाद समिति, बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्यगण, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण, सपोर्ट पर्सन (पॉक्सो) एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
































































